Skip to main content

Shadow of Life

छाँव
क्या है छाँव
अर्धांगिनी की मांग का सिंदूर
या खुद के दिये वो सात वचन?


छाँव
क्यों है ये छाँव
हमें सच्चा रास्ता दिखाने के लिए
पर क्या छाँव का मतलब ‘अंधकार’ नहीं?


छाँव
कैसी होती है छाँव
पवन की शीत लहर सी
या राहु-केतु के नज़र जैसी?


छाँव
कहाँ है छाँव
पिता के साये में
या माँ के आंचल में?

Comments